YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

धोनी के फार्म हाउस की स्ट्रॉबेरी की भारी मांग - स्वाद में बेहद रसीले और सेहत के लिए हैं फायदेमंद

धोनी के फार्म हाउस की स्ट्रॉबेरी की भारी मांग - स्वाद में बेहद रसीले और सेहत के लिए हैं फायदेमंद

मुंबई  । टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में इन दिनों स्ट्रॉबेरी की लाली बिखर रही है। 43 एकड़ के अपने फार्म हाउस में महेंद्र ‎सिंह धोनी ने करीब डेढ़ एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती की है, जो इनदिनों परवान पर है।  धोनी ने अपने इजा फार्म हाउस में विंटर डाउन किस्म की स्ट्रॉबेरी लगाई है। जो स्वाद से बेहद रसीले और सेहत के लिए फायदेमंद हैं। खासकर इस किस्म के स्ट्रॉबेरी अपने यूनिक फ्लेवर लिए जाने जाते हैं। फार्म हाउस में हर दिन करीब 80 से 120 किलो स्ट्रॉबेरी तोड़कर बाजारों में भेजी जा रही है। हालांकि, तोड़ने के समय खासी सावधानी बरती जाती है। धोनी के फार्म हाउस से बाजारों में भेजी जाने वाली इस स्ट्राबेरी की बेहद डिमांड है। रांची में कई जगहों पर बनाए गए काउंटर पर इजा फार्म हाउस की स्ट्रॉबेरी 400 से 500 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। धोनी लगातार ऑर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। उनके फार्म हाउस में रासायनिक खादों का इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि पारंपरिक ऑर्गेनिक खाद का ही इस्तेमाल किया जाता है। 
दरअसल, स्ट्रॉबेरी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण और पॉलीफेनोल कंपाउंड पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। स्ट्रॉबेरी में पर्याप्त मात्रा में मौजूद विटामिन-सी त्वचा और बालों के लिए गुणकारी है। खासकर वजन कम करने में जहां सहायक है वहीं, कैंसर के खतरे को भी कम करता है। इसके अलावा ह्रदय, दांत और हड्डियों को मजबूत बनाता है। मालूम हो ‎कि धौनी और उनकी पत्नी साक्षी को स्ट्रॉबेरी बेहद पसंद है और स्ट्रॉबेरी को लेकर अपनी दीवानगी के कारण ही धोनी ने अपने फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी की खेती की है।
 

Related Posts