YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

भारत इरान से तेल खरीद का फैसला चुनाव के बाद करेगा - सुषमा स्वराज ने कहा- भारत के आर्थिक हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा यह फैसला

भारत इरान से तेल खरीद का फैसला चुनाव के बाद करेगा - सुषमा स्वराज ने कहा- भारत के आर्थिक हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा यह फैसला

भारत यात्रा पर आए ईरान के विदेश मंत्री जावेद जारिफ से मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा ‎कि तेल खरीदे जाने पर फैसला लोकसभा चुनावों के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत की वाणिज्यिक जरूरतों, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत की यात्रा पर आए ईरान के विदेश मंत्री अपनी पहल पर ही भारत की यात्रा पर आए हैं। वह क्षेत्र के वर्तमान हालात, अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने के लिए आए हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में रूस, चीन, तुर्कमेनिस्तान और इराक से भी हालिया हालात पर चर्चा की है। भारत ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष फिर से स्पष्ट किया है कि सभी पक्षों को शांतिपूर्ण तरीके से इस मुद्दे पर सहमति बनानी चाहिए और बातचीत के जरिए इसे हल किया जाना चाहिए। 
गौरतलब है ‎‎कि भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच यह मुलाकात अमेरिका द्वारा भारत व अन्य देशों को ईरान से तेल खरीदने के लिए दी गई 6 महीने की छूट खत्म होने के 12 दिनों बाद हुई है। अमेरिका ने भारत व अन्य देशों से कहा है कि वे अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए 4 नवंबर तक ईरान से तेल का आयात बिल्कुल बंद कर दें। इससे पहले अमेरिका ने भारत सहित 8 देशों को ईरान से तेल आयात करने की 6 महीने की छूट दी थी। इस बीच मुलाकात के दौरान चाबहार पोर्ट पर भी बातचीत हुई और दोनों पक्षों ने इसके विकास पर संतोष जताया है। ईरान के इस बंदरगाह का विकास भारत कर रहा है।

Related Posts