YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

पेट्रोल और डीजल के दामों में नहीं हुई कटौती

पेट्रोल और डीजल के दामों में नहीं हुई कटौती

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर से बढ़ौतरी हुई थी और दो दिन की गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल कल 5 पैसे महंगा हुआ और डीजल में भी 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती-घटती कीमतों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी इसका असर दिख रहा है। मंगलवार 12 फरवरी को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ‎विशेषज्ञों के मुताबिक दुनियाभर की आर्थिक ग्रोथ को लेकर जारी चिंता का असर कच्चे तेल पर है। अगर दुनिया में आर्थिक ग्रोथ धीमी रहती है नि ‎‎वि‎निर्माण और अन्य गतिविधियां भी धीमी हो जाएंगी। लिहाजा कच्चे तेल की डिमांड में कमी आएगी। दिल्ली में पेट्रोल 70.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 72.44 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 75.97 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 73.00 रुपए प्रति लीटर पर है। डीजल की कीमतें दिल्ली 65.62, कोलकाता में 67.40, मुंबई में 68.71 और चेन्नई में 69.32 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई हैं। पंजाब के जालंधर में पेट्रोल 75.35 रुपए, लुधियाना में 75.86 रुपए, अमृतसर 75.97 रुपए, पटियाला में 75.76 रुपए और चंडीगढ़ में 66.52 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

Related Posts