YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

मंगल पर नासा के हेलिकॉप्टर की तीसरी सफल उड़ान

मंगल पर नासा के हेलिकॉप्टर की तीसरी सफल उड़ान

वॉशिंगटन । अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनजेनिटी हेलिकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर तीसरी बार सफल उड़ान भरी है। इस दौरान हेलिकॉप्टर 16 फीट की ऊंचाई तक गया और 164 फीट की दूरी तय की। उड़ान के समय हेलिकॉप्टर की अधिकतम रफ्तार 6.6 फीट प्रति सेकंड रही, जो पहले की स्पीड से चार गुना ज्यादा है। नासा ने बताया कि इस पूरे अभियान का वीडियो क्लिप आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा। इनजेनिटी प्रोजेक्ट के प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव डेव लैवरी ने कहा कि आज की उड़ान वही थी जो हमने प्लान की थी और फिर भी यह किसी कमाल से कम नहीं था। 80 सेकेंड की इस उड़ान को नासा के परसेवेरेंस रोवर में लगे मास्टकैम जेड के जरिए शूट किया गया है। इसी रोवर ने चार पाउंड वजनी इस हेलिकॉप्टर को नासा के सहत पर पहुंचाया था। नासा ने उड़ान के बारे में बताया कि अगर इनजीनिटी बहुत तेजी से उड़ान भरता है, तो फ्लाइट अल्गोरिदम सतह की विशेषताओं को ट्रैक नहीं कर सकता। इनजीनिटी की उड़ानें पृथ्वी से अलग-अलग स्थितियों के कारण चुनौतीपूर्ण हैं। इसमें सबसे बड़ी बाधा मंगल का वातावरण है। जो हमारे यहां के घनत्व से काफी पतला है। नासा ने बताया कि वह अब चौथी उड़ान की तैयारी कर रहे हैं। प्रत्येक उड़ान में पहले से ज्यादा ऊंचाई और दूरी तय करने की कोशिश की जाएगी। इनजीनिटी ने 19 अप्रैल को अपनी पहली उड़ान भरी थी। इस दौरान वह जमीन से 10 फीट की ऊंचाई तक उड़ा था।
 

Related Posts