YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

 तिरंगे पर ईद की थाली सजा कर खाया खाना, 6 गिरफ्तार

 तिरंगे पर ईद की थाली सजा कर खाया खाना, 6 गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल यहां के बोंगाईगांव जिले में ईद के मौके पर ये लोग तिरंगे को टेबल क्लॉथ के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। इसकी तस्वीर सामने आने के बाद से बवाल मच गया था। मामला टेंगनामारी गाँव की रेजिना परवीन सुल्ताना के घर का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रविवार को रेजिना को पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में परिवार भारतीय झंडे को टेबल क्लॉथ के तौर पर इस्तेमाल करते हुए दावत दे रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Related Posts