YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल साउथ

 एक ही मंडप में दूल्हे ने दो लड़कियों से की शादी, फिर गया जेल 

 एक ही मंडप में दूल्हे ने दो लड़कियों से की शादी, फिर गया जेल 


बेंगलुरु । इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें एक दूल्हे के साथ दो दुल्हन खड़ी हैं। खास बात ये है कि दोनों दुल्हन सगी बहन हैं। एक ही मंडप में एक ही दूल्हे के साथ इन दोनों की शादी हुई।लेकिन शादी का पूरा मामला कानूनी पचड़े में फंस गया है। दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब इस शादी पर सवाल उठे हैं। क्या एक साथ दो लड़कियों से शादी करना गैरकानूनी है? क्या कहता है कानून और क्या है पूरा मामला हम आपकों बताते है। ये पूरी घटना कर्नाटक के कोलार जिले की है। 30 साल के उमापति, ललिता से शादी करना चाहते थे। लड़की रिश्ते में उमापति की भांजी थी। ललिता शादी के लिए मान गई।लेकिन उन्होंने लड़के के सामने एक शर्त रख दी। शर्त ये कि उन्हें उनकी बड़ी बहन सुप्रिया से भी शादी करनी होगी। सुप्रिया बोलने और सुनने में अक्षम थी।ललिता के प्रस्ताव पर उमापति राज़ी हो गया।फिर क्या था। शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। 7 मई को एक ही मंडप में शादी हुई। इसके बाद शादी की वायरल तस्वीरें परिवार वालों के लिए गले की हड्डी बन गईं।दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।तालुक बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पाया कि छोटी बहन ललिता नाबालिग है।उसकी उम्र सिर्फ 17 साल है।साथ ही पुलिस ने कहा कि परिवारवालों ने कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर बिना इजाजत के ही शादी कर ली।लिहाजा दोनों के परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।और फिर दूल्हे उमापति को गिरफ्तार कर लिया गया। 
कानून के अनुसार ये शादी ही अवैध है।वरिष्ठ अधिवक्ता कहते हैं कि दो शादी करना अपराध है।इस मामले में आरोपी उमापति ने एक ही बार में दोनों महिलाओं से शादी कर ली है। इसकारण हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार, दोनों महिलाओं के साथ विवाह अमान्य है।दोषी साबित होने पर, आरोपी को बाल विवाह निरोधक अधिनियम 1979 के तहत 3 महीने की जेल की सजा हो सकती है। इतना ही नहीं भारतीय दंड संहिता के तहत दोषी साबित होने पर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दिए जाने की भी संभावना है, यदि उसके साथ कोई यौन संबंध हैं।नाबालिग लड़की के रूप में इस बलात्कार माना जाएगा।
कुछ लोगों का कहना है कि उमापति ने दिव्यांग महिला से शादी करके अच्छा काम किया है। फिलहाल उमापति जेल में है।जबकि उसके माता-पिता, ससुराल वाले, शादी की रस्में निभाने वाले पुजारी, शादी का कार्ड छापने वाला प्रिंटर सभी फरार हैं और पुलिस ने उन्हें खोजने के लिए एक टीम बनाई है। 
 

Related Posts