YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

फलों की कीमत में आने लगी ‎गिरावट 

फलों की कीमत में आने लगी ‎गिरावट 

नई दिल्ली । दिल्ली स्थित एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर सब्जी एवं फल मंडी में अब फलों के दाम घटने लगे हैं। थोक मंडी में ही फलों की कीमत में कमी आने के साथ ही लोकल मंडियों में भी भाव गिरे हैं। इन दिनों आम, तरबूज, खरबूजा और लीची की मांग अधिक है। कई राज्यों से आम की आवक बढ़ने की वजह इसके भाव में कमी आई है। नवरात्र और रमजान के बाद तरबूज, खरबूजा, अनार, चीकू, पपीता के साथ ही दूसरे फलों के रेट कम हुए हैं। हालांकि, कुछ फलों के दाम आजादपुर मंडी में कम होने के बाद भी लोकल मंडियों में दाम कम नहीं हो रहे हैं। आजादपुर मंडी के एक फल विक्रेता ने बताया कि हर साल नवरात्र और रमजान के बाद फलों के भाव में कमी देखने को मिलती है। इस साल भी फलों के रेट में गिरावट दर्ज की गई है। इस समय आम की खपत अधिक है। आम का सीजन मार्च से अगस्त तक होता है। दिल्ली में आम आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों से आता है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों से आम जून में आना शुरू होंगे। मंडी में कई क्वॉलिटी के आम आ रहे हैं। सभी की कीमत अलग-अलग हैं। तरबूज और खरबूजा की मांग भी अधिक है। आवक भी खूब है। पहले के मुकाबले इनके भाव में भी कमी आई है। पहले लोकल मंडियों में 20 से 25 रुपए कि प्रति किलो तक बिकने वाला तरबूज अब 15 से 20 रुपए किलो बिक रहा है। खरबूजे के भाव में प्रति किलो 5 रुपए की कमी देखने को मिल रही है। सेब का सीजन अभी नहीं है। तब भी इसके भाव में कमी देखने को नहीं मिल रही है। आम, तरबूज और खरबूजा की कीमतों में कमी आई है।
 

Related Posts