YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली में फिर हो सकती है बारिश न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज

 दिल्ली में फिर हो सकती है बारिश न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। वहीं, आज हल्की बारिश की भी संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक नमी का स्तर 60 प्रतिशत दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसने कहा कि आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का भी अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 110 दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले दस दिनों में ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचने का अनुमान है। यह जानकारी शनिवार को मौसम विज्ञान विभाग ने दी। उन्होंने कहा कि 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मॉनसून की प्रगति में सहयोग मिलेगा और इसके ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है। मॉनसून दो दिनों की देरी से तीन जून को केरल पहुंचा था। आईएमडी ने जून में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है। इसने कहा कि अगले पांच दिनों तक देश में लू की स्थिति बनने की संभावना नहीं है। आईएमडी ने कहा कि राजस्थान के अधिकतर हिस्से, उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों, हरियाणा, सौराष्ट्र और गुजरात के कच्छ तथा ओडिशा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सबसे अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों तक देश में लू की स्थिति नहीं होने का अनुमान है। इस बीच उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। 
 

Related Posts