YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

महाराष्ट्र में 12,557 नए कोरोना के मामले मिले, तीन माह में सबसे कम 

महाराष्ट्र में 12,557 नए कोरोना के मामले मिले, तीन माह में सबसे कम 


मुंबई । महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के तीन माह में सबसे कम 12,557 नए मामले मिले और 233 कोरोना मरीजों की मौत पिछले 24 घंटे के दौरान हुई है। राज्य में कोरोना की मृ्त्यु दर 1.72 फीसदी पर है। जबकि पॉजिटिविटी रेट   15.97 फीसदी पर बना हुआ है।  महाराष्ट्र में एक्टिव केस 1,85,527 रह गए हैं। जबकि रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान 14,433 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। राज्य में रिकवरी रेट 95.05 फीसदी है।
महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में आई कमी के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई है। कुल 5 लेवल में यह अनलॉक किया जा रहा है और हर एक शहर या जिले में पॉजिटिविटी दर और ऑक्सीजन बेड के आधार पर ही छूट दी जा रही है। दो महीनों से अधिक समय तक महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के वजह से लगी पाबंदी के बाद, राज्य सरकार ने नए आदेश जारी कर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है।
जिन शहरों या जिलों में पॉजिटिविटी दर 5 फीसदी से कम है और जहां 25 फीसदी से कम ऑक्सीजन बेड इस्तेमाल हो रहे हैं, वो पहले लेवल पर हैं। इसमें कुल 10 जिले शामिल हैं, जिसमें नागपुर, अहमदनगर, चंद्रपुर, जालना शामिल। जहाँ पर पॉजिटिविटी दर 5 फीसदी से कम है, लेकिन ऑक्सीजन बेड का उपयोग 25 से 40 फीसदी के बीच हो रहा है, वो दूसरे लेवल पर हैं। इसमें हिंगोली और नंदुरबार जिले शामिल हैं।
5 से 10 फीसदी पॉजिटिविटी दर और 40 फीसदी से ज़्यादा ऑक्सीजन बेड का जहां इस्तेमाल किया जा रहा है, वो शहर और जिले तीसरे लेवल पर हैं। इसमें मुंबई, ठाणे, नाशिक, पालघर, औरंगाबाद जैसे  कुल 15 जिले शामिल हैं। 10 से 20 फीसदी पॉजिटिविटी दर और 60 फीसदी से ज़्यादा ऑक्सीजन  बेड का उपयोग जहां हो रहा है, वो शहर चौथे लेवल पर हैं। इसमें पुणे, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, रायगढ़ जैसे जिले शामिल हैं।
 

Related Posts