YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल को पार्टी हाईकमांड का बुलावा

 गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल को पार्टी हाईकमांड का बुलावा

अहमदाबाद | गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख और विपक्ष के नेता समेत गुजरात कांग्रेस के प्रभारी पद की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है| गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी दो दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गए हैं और अब गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल को पार्टी हाईकमांड का बुलावा आने से चर्चा तेज हो गई है| माना जा रहा है कि हार्दिक पटेल आलाकमान के समक्ष गुजरात में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के साथ ही प्रदेश प्रमुख और विपक्ष के नेता पद के लिए अपनी राय रखेंगे| आगामी वर्ष होनेवाले गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति को लेकर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे| गौरतलब है तीन महीने पहले गुजरात में स्थानीय नगर निगम, नगर पालिका, जिला और तहसील पंचायतों के चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई थी| निकाय चुनाव में करारी हार के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था| पिछले महीने राज्यसभा सांसद और गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव का निधन हो गया था| गुजरात के तीन महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व मंथन कर रहा है| गुजरात कांग्रेस प्रमुख और विपक्ष के नेता पद को लेकर पार्टी नेताओं ने लॉबिंग शुरू कर दिया है| गुजरात कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भरतसिंह सोलंकी दो दिन से दिल्ली में हैं| पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने अब गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रमुख हार्दिक पटेल को दिल्ली बुलाया है|
 

Related Posts