YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

मॉनसून की पहली ही बारिश में बृहन्मुंबई महानगर पालिका की तैयारियों की पोल खुली 

मॉनसून की पहली ही बारिश में बृहन्मुंबई महानगर पालिका की तैयारियों की पोल खुली 


मुंबई । मुंबई में मॉनसून की पहली ही बारिश में बृहन्मुंबई महानगर पालिका की तैयारियों की पोल खुल चुकी है। निचले इलाकों में पानी ने कहर ढहाया है। कई जगह मैनहोल खुले होने से दुर्घटनाएं भी हुई हैं। 
इस बीच मौसम विभाग ने 13 और 14 जून को शहर में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। ऐसे में बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने कमर कस ली है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शुक्रवार को अपनी तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा, 'हमने अपनी आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। फायर ब्रिगेड सहित सभी आपदा प्रबंधन इकाइयों को अलर्ट रहने को कहा गया है।'
बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने बताया कि मुंबई खासकर तटीय इलाकों और निचले इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका विभागों जैसे बेस्ट, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग आदि को भी स्टैंड बाय पर रहने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग को आपातकालीन आश्रय के लिए स्थानों की पहचान करने के लिए कहा गया है।
मीठी नदी के पास आवासीय क्षेत्रों को चिह्नित किया है। अगर क्रांति नगर आदि क्षेत्रों में मीठी नदी की स्थिति बिगड़ती है तो वहां से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह ले जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
 

Related Posts