YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल साउथ

सरकार चलाने की हालत में नहीं येदियुरप्पा

सरकार चलाने की हालत में नहीं येदियुरप्पा

नई दिल्ली। कर्नाटक में भले ही भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर दे, मगर सियासी हलचल देख पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नजर नहीं आता। यही वजह है कि बीजेपी महासचिव अरुण सिंह कर्नाटक में सब कुछ ठीक करने के वास्ते बेंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और बागी विधायकों के बीच जारी सियासी खींचतान से ऐसा लगने लगा है कि एक बार फिर से कर्नाटक में सियासी नाटक देखने को मिल सकता है। अब भाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने येदियुरप्पा के नेतृत्व पर सवाल उठाया है और कहा है कि वह सरकार चलाने की हालत में नहीं हैं।भाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने कहा कि सरकार और पार्टी के बारे में जनता की राय नकारात्मक है। यह अच्छी बात नहीं है। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह से मैंने कहा है कि येदियुरप्पा की आयु, उनका स्वास्थ्य को देखते हुए वह मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार चलाने की हालात में नहीं हैं। उनके मार्गदर्शन में उस स्थान पर किसी और को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। सरकार में पारिवारिक दखल से चीजें और खराब होंगी। एमएलसी ने आगे कहा कि बीवाई विजयेंद्र और उनके दोस्त कह रहे थे कि हम पैसे इकट्ठा करते हैं और यह दिल्ली जाता है। यहां भी बुरा प्रचार हो रहा है। मैंने इस बारे में महासचिव (अरुण सिंह) को भी बताया है। दरअसल, कर्नाटक भाजपा के भीतर खींचतान को सुलझाने के वास्ते अरुण सिंह तीन दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु आए हैं और इस दौरान वह बृहस्पतिवार को सत्ताधारी दल के विधायकों के साथ चर्चा करेंगे और प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी को संबोधित करेंगे। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच हाल ही में अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री को बदलने की खबरों का खंडन किया था और कहा था कि येदियुरप्पा पद पर बने रहेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा का एक वर्ग येदियुरप्पा को पद से हटाने का दबाव बना रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की कुर्सी को लेकर चल रही अटकलों के बीच राज्य भाजपा के प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। बुधवार को मीडिया से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि 'पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और हम एक हैं। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बेहतरीन काम चल रहा है।
 

Related Posts