YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 राहुल गांधी के जन्मदिन पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन  - मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने लिया 1000 कुपोषित बच्चों को गोद

 राहुल गांधी के जन्मदिन पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन  - मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने लिया 1000 कुपोषित बच्चों को गोद

मुंबई, । शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की अध्यक्षता में परेल स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन का नवीकरण के पश्चात उद्घाटन किया गया जहां विशेष रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व महाराष्ट्र प्रभारी एच.के.पाटिल, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहब थोराट, सार्वजनिक बांधकाम मंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे व कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जिसके पश्चात मुख्य सभागृह में बड़ी संख्या में पक्ष प्रवेश कार्यक्रम रखा गया जहां राज्य भर से विभिन्न लोगो ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। वहीं मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप की ओर से आजाद मैदान के पास स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय (राजीव गांधी भवन) में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां कांग्रेस द्वारा 1000 कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया। उक्त अवसर पर महाराष्ट्र सरकार की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर, मुंबई के पालक मंत्री असलम शेख आदि नेता मौजूद थे।
 

Related Posts