YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

बंगाल में खेला होबे दिवस के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुवेंदु अधिकारी सहित  150 भाजपा नेता  गिरफ्तार 

बंगाल में खेला होबे दिवस के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुवेंदु अधिकारी सहित  150 भाजपा नेता  गिरफ्तार 

कोलकाता । बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के बाद सोमवार को पूरे राज्यभर में ‘खेला होबे दिवस मनाया जा रहा है। दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल भाजपा खेला होबे दिवस के विरोध में बंगाल बचाओ दिवस के रूप में मना रही है। इसके तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सहित अन्य नेताओं ने सड़क पर उतर कर गांधी मूर्ति के सामने धरना दिया। इस दौरान पुलिस के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए।
वहीं, पुलिस ने बिना अनुमति के धरना देने के आरोप में दिलीप घोष, सुवेंदु अधिकारी, सांसद सौमित्र खां सहित 150 भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोरोना कानून के उल्लंघन के कारण भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किया है। दरअसल, भाजपा ने इस दिन को बंगाल के इतिहास का काला दिन करार देकर ममता सरकार की खिंचाई की। पूर्व केंद्रीय मंत्री व रायगंज से भाजपा सांसद देवश्री चौधरी ने कहा कि 1946 में इसी दिन कोलकाता में हिंदु बंगालियों की हत्या हुई थी। यह सरकार हत्या का खेल खेल रही है। वहीं, दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी ने खेल को राजनीति और हिंसा के खेल में बदल दिया है। वह सिंडिकेट और कटमनी का खेल खेल रही हैं। इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
 

Related Posts