YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

जीव विज्ञानियों को मेंढकों की नयी प्रजाति मिली -अरुणाचल प्रदेश की आदि पहाड़ियों में ‎मिली यह प्रजा‎ति

जीव विज्ञानियों को मेंढकों की नयी प्रजाति मिली -अरुणाचल प्रदेश की आदि पहाड़ियों में ‎मिली यह प्रजा‎ति

नयी दिल्ली । अरुणाचल प्रदेश की आदि पहाड़ियों में मेंढकों की नयी प्रजाति की खोजने का दावा वैज्ञानिकों ने किया है। यह दावा ‎किया है दिल्ली विश्वविद्यालय, भारत वन्यजीव संस्थान और उत्तर कैरोलीना म्यूजिम ऑफ नैचुरल साइंस, अमेरिका के जीव विज्ञानियों की एक टीम ने। जल प्रपात (कास्केड) मेंढकों की नयी प्रजाति का नाम आदि पहाड़ियों के नाम पर आदि जल प्रपात मेंढक (एमोलोप्स आदिकोला) रखा गया है। ये पहाड़ियां राज्य के हिमालयी क्षेत्र के लोगों के स्वदेशी समूह ‘आदि’ जनजातियों का घर है। आदि का शाब्दिक अर्थ "पहाड़ी" या "पहाड़ की चोटी" है। ऐतिहासिक रूप से इस क्षेत्र को ‘अबोर हिल्स’ के नाम से भी जाना जाता था। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक,"कास्केड मेंढकों" का यह नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि वे पहाड़ी इलाकों में बहने वाले छोटे झरनों या जल प्रपातों में रहना पसंद करते हैं। यह खोज तब की गई जब जीव विज्ञानियों ने पिछले पांच वर्षों में पूर्वोत्तर भारत से मध्यम से बड़े आकार के जल प्रपात मेंढकों के एक समूह की जांच की।  
भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के डॉ अभिजीत दास ने बताया कि नयी प्रजाति की खोज 2018 में सदियों पुरानी आदि खोजयात्रा की समीक्षा के दौरान की गई थी और इसका नाम अरुणाचल प्रदेश में आदि जनजाति की भूमि के नाम पर रखा गया था, जहां यह प्रजाति विशेष रूप से मॉनसून का मौसम बीत जाने के बाद रहती है। 
 

Related Posts