YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल साउथ

नगर निगम चुनाव में भाजपा ने किया शानदार प्रदर्शन, सीएम बोम्मई ने पास किया पहला टेस्ट

नगर निगम चुनाव में भाजपा ने किया शानदार प्रदर्शन, सीएम बोम्मई ने पास किया पहला टेस्ट

बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक नगर निगम चुनाव में भाजपा को सम्मानजनक जीत दिलाकर अपना पहला टेस्ट पास कर लिया है। कर्नाटक में तीन नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। चुनाव के नतीजों को देखने के बाद माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपनी पहली परीक्षा पास कर ली है। 
भाजपा ने बेलगावी में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। जबकि, कलबुर्गी में भी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा और पहले की स्थिति में सुधार देखने को मिला। हालांकि हुबली धारवाड़ नगर पालिका चुनाव में नतीजे पार्टी के अनुकूल नहीं रहे। परंतु दो निगमों में पूर्ण बहुमत और उसमें भी बेलगावी नगर निगम का चुनाव जीतना बोम्मई सरकार के नेतृत्व कौशल को दर्शाता है। भाजपा यहां पहली बार चुनाव जीती है।
इन नतीजों से पार्टी में बसवराज बोम्मई का सियासी कद बढ़ा है। नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन ने बसवराज बोम्मई के काम पर मुहर लगाई है। इन तीन नगर निगमों के चुनाव में मिली कामयाबी से भाजपा गदगद है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि बेलागवी, हुबली-धारवाड़ और कलबुर्गी के तीन नगर निगम चुनाव में भाजपा पर भरोसा करने के लिए कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-हितैषी नीतियों के लिए धन्यवाद। हमने पहली बार बेलगावी नगर निगम चुनाव जीता है, यह गर्व की बात है कि कर्नाटक भाजपा हुबली-धारवाड़ निगम में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और कलबुर्गी निगम में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 

Related Posts