YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

 जदयू की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम नीतीश समेत 20 नेता -इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर इसकी जानकारी सार्वजनिक की

 जदयू की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम नीतीश समेत 20 नेता -इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर इसकी जानकारी सार्वजनिक की

पटना। बिहार विधानसभा के दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बाद अब जनता दल युनाइटेड (जदयू) ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। जदयू के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है तो वहीं दूसरा नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का है। तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह हैं जबकि चौथे नंबर पर जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का नाम शामिल है। जेडीयू के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, रामनाथ ठाकुर, अशोक कुमार चौधरी, संजय झा, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, मदन साहनी, सुनील कुमार, जयंत राज, सुनील कुमार पिंटू, नरेंद्र नारायण यादव, विद्यासागर निषाद, देवेश चंद्र ठाकुर और रत्नेश सदा का नाम भी शामिल है।
  हालांकि स्टार प्रचारकों की इस सूची में जदयू के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल नहीं है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ज्यादातर वैसे नेताओं का नाम हैं, जिनका संबंध कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से है। पार्टी ने उन नेताओं के नाम भी इस सूची में डाले हैं, जो इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के जातीय समीकरण में फिट बैठते हैं। जदयू ने कुशेश्वर स्थान और तारापुर में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के नेताओं की पूरी फौज उतार दी है। इसे देखते हुए लोग कह रहे हैं कि उपचुनाव में जदयू ने इन विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर अपने नेताओं की ड्यूटी लगा दी है। कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट के लिए 29 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। जबकि दो नवंबर को मतगणना होगी।
 

Related Posts