YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

देश को विदेशी से ज्यादा देश के गद्दारों से है खतरा: गिरिराज सिंह  -गिरिराज सिंह ने दीपावली में शहीदों के नाम दिया जलाने की भी अपील की

देश को विदेशी से ज्यादा देश के गद्दारों से है खतरा: गिरिराज सिंह  -गिरिराज सिंह ने दीपावली में शहीदों के नाम दिया जलाने की भी अपील की

बेगूसराय। 8 साल पहले हुए पटना सीरियल ब्लास्ट मामले में एनआईए  की विशेष कोर्ट का फैसला आने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश को बाहरी ताकतों से कोई खतरा नहीं बल्कि देश में छिपे गद्दारों से ही सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने किसी भी देश का नाम लिए बगैर कहा कि आज जो लोग भारत की ओर गलत मंशा से आंख उठा कर देख रहे हैं, उनको जवाब देने में भारत सक्षम है। गिरिराज सिंह ने 8 साल पहले पटना में हुई बीजेपी की हुंकार रैली को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित कर रहे थे उसी सभा में गद्दारों द्वारा बम विस्फोट की घटना को अंजाम दिया गया था। अगर उस मंच पर नरेंद्र मोदी होते तो क्या होता इस बात की कल्पना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि उक्त घटना के बाद किसी भी टुकड़े गैंग के सदस्यों ने इसकी निंदा तक नहीं की थी। आज न्यायालय ने उन ताकतों को सजा देकर उनके बढ़ते मंसूबों को नाकाम किया है। गिरिराज सिंह ने दीपावली में शहीदों के नाम दिया जलाने की भी अपील की।
  सिंह ने बेगूसराय के वीर सपूत लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन सिंह की शहादत के बाद लोगों से अपील की है कि दीपावली के दिन अपने घर में एक दीप शहीदों के नाम जरूर जलाएं, जिससे कि शहीद के परिवार को भी यह लगे कि पूरा देश उनके साथ है। गौरतलब है कि 30 अक्टूबर की शाम जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में लैंड माइंस ब्लास्ट में बेगूसराय के सपूत लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन सिंह की शहादत हो गई थी। शहीद ऋषि रंजन सिंह अपने घर के इकलौते चिराग थे। तीन भाई बहनों में अकेले भाई ऋषि रंजन सिंह का पूरा परिवार देश की सेवा में समर्पित है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह शहीद लेफ्टिनेंट की अंतिम यात्रा में लाखों लोग शरीक हुए इससे देश एवं सेना के जवानों का सर गर्व से ऊंचा हुआ है।
 

Related Posts