YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

छठ पर बिहार के इन 22 जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

छठ पर बिहार के इन 22 जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली । महापर्व छठ पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था में सहयोग के लिए राज्य के 22 जिलों को अतिरिक्त बल मुहैया कराया गया है। सशस्त्रत्त् बल के अलावा लाठी पार्टी और होमगार्ड के जवान इसमें शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति जिला पुलिस की मदद के लिए की गई है। ज्यादा पुलिस बल प्रमुख छठ घाटों के आसपास तैनात किये जाएंगे। जिन 22 जिलों में अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है, उसमें पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, कैमूर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, भागलपुर और मुंगेर भी शामिल हैं। इसके अलावा बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, सारण, सीवान, मोतिहारी, कटिहार, पूर्णिया, बांका, जमुई और लखीसराय जिला को भी अतिरिक्त बल मुहैया कराया गया है। पुलिस मुख्यालय ने छठ महापर्व के अवसर पर दंगा निरोधक कंपनियों की तैनाती जरूरत के मुताबिक करने का भी आदेश दिया है। रेंज आईजी और डीआईजी को इस बाबत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वह अपने क्षेत्र में जरूरत के मुताबिक उपलब्ध दंगा निरोधक कंपनी को प्रतिनियुक्ति करेंगे। आदेश के तहत छठ पर्व के बाद सभी प्रतिनियुक्त बल 13 नवम्बर को स्वत: अपने-अपने वाहिनी मुख्यालय या जहां भी उनकी तैनाती है वहां वापस हो जाएंगे। पटना जिला को सर्वाधिक अतिरिक्त बल दिए गए हैं। बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस की तीन कंपनी के अलावा 800 लाठी बल और 1000 होमगार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। सशस्त्रत्त् पुलिस के जवान और अन्य पुलिस बल पहले ही पूजा के मद्देनजर पटना जिले में प्रतिनियुक्त हैं। अब इनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ा दी गई है। औरंगाबाद जिला को सशस्त्रत्त् पुलिस की 5 कंपनी के अलावा भागलपुर और सीतामढ़ी से 100-100 जवान उपलब्ध कराए गए हैं।
 

Related Posts