YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

नहीं बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत

नहीं बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत

 तेल के दाम शुक्रवार को भी स्थिर बने हुए हैं। तीन दिनों से तेल के दामों में कोई बदलाव न होने के बाद गुरुवार को डीजल के दामों में छह पैसों की गिरावट आई थी, जबकि पेट्रोल के दाम स्थिर रहे थे। हालांकि शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 69.93 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है। वहीं डीजल के दामों में छह पैसे की गिरावट आने के बाद डीजल की कीमत 63.78 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 75.63 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल 66.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 72.65 रुपए और डीजल 67.47 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 72.19 रुपए और डीजल 65.70 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पिछले महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपेक्षतया सामान्य रही हैं, बल्कि उनमें गिरावट ही दर्ज की गई है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर तेल की कीमतें एक जैसी ही हैं। तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। कीमतों में बदलाव हर रोज सुबह 6 बजे होता है।

Related Posts