YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा -

इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा -

ऊपरी स्तरों पर मॉंग अटकने से समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में बाजार नरमी के रहे। तिलहनों में सोयाबीन सुस्ती पर रहा। दाल दलहनों में व्यापार की मात्रा बेहद कम रही। किराना जिंसों में शक्कर में नरमी देखी गयी। 
किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार की मात्रा कम ही रही। शक्कर में मॉंग सामान्य ही है। लग्नसरा व मौसम के अनुसार बड़ने वाली मॉंग में अब दम नहीं है। मिले टेंडर घटाकर बेचवाल है, जिससे भावों में सुस्ती का माहौल है। समीक्षा सप्ताह के दौरान शक्कर में बाजार 3340-3370 रू. प्रति क्व‍िंटल पर कमजोर ही रहे। खोपरा गोला पिछले काफी समय से सीमित दायरे में चल रहा है। बाजार में मामूली गिरावट आने पर मॉंग निकल आती है। बाजार में सुधार आते ही भाव ठहरने लगते है। फिलहाल गोले में सप्लाई सामान्य ही है। आलौच्य सप्ताह के दौरान खोपरा गोला 170-190 रू. प्रति किलो पर बना रहा। अमेरिका द्वारा भारत से ट्रेड किये जाने वाली वस्तुओं पर शुल्क बड़ाने से सूखे मेवों में बादाम, अखरोट पर तेजी का दबाव है। किन्तु फ‍िलहाल मॉंग का सपोर्ट नहीं होने से बादाम 660-670 रू. प्रति किलो पर बना रहा। हर‍ि इलायची में भी नीलामी केन्द्रों पर बाजार घटाकर बोले जाने लगे है। किन्तु स्थानीय बाजार में इलायची की कीमतों में विशेष अंतर नहीं आया है। नारियलों में पूछपरख ठंडी रहने से भावों में विशेष तेजी मंदी का अभाव रहा। 
तेल तिलहन :- समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में व्यापार की मात्रा कम ही रही। प्रदेश में मानसून पूर्व की बरसात कमजोर रही। मानसून में भी देरी को देखते हुए सोयाबीन की बुवाई पर असर है। वहीं अमेरिका में चालू सीजन में सोयाबीन की बोवनी 80 प्रतिशत तक हो गयी है। खाद्य तेलों में बाजार अब पूरी तरह से मानसून पर निर्भर है। फिलहाल आलौच्य अवध‍ि में सोया तेल रिफाइंड मालों में 760-762 रू. प्रति 10 किलो से उतरकर 752-755 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। कपास्या तेल 725-730 रू. प्रति 10 किलो पर रहे। तिलहनों में सोयाबीन 3700 रू. क्व‍िंटल से 3700-3750 रू. प्रति क्व‍िंटल पर टिके रहे। सरसो-रायडे में भी हलचल का अभाव रहा। 
दाल दलहन :- समीक्षा अवध‍ि में दाल-दलहनों में कामकाज के लिहाज से कमजोर देखा गया। चने में नैफेड की बिक्री रूकने से सप्ताह के आरंभ में चना 4300-4350 रू. क्व‍िंटल तक बिक गया। वहीं सप्ताह के अंत में चने में बाजार 4200-4225 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। तुअर, उड़द, मूंग व मसूर में भी व्यापार विशेष का अभाव रहा। तुअर बाजार 5000-5300 रू. क्व‍िंटल के मध्य बने रहे। मसूर में अवश्य 25-50 रू. प्रति क्व‍िंटल का सुधार देखा गया। 

Related Posts