YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

मुंबई समेत 10 नगर निगमों और 25 जिला परिषदों के चुनाव टलने की संभावना  - फरवरी-मार्च २०२२ में होना है चुनाव 

मुंबई समेत 10 नगर निगमों और 25 जिला परिषदों के चुनाव टलने की संभावना  - फरवरी-मार्च २०२२ में होना है चुनाव 

मुंबई, । महाराष्ट्र में अगले साल फरवरी-मार्च महीने में होने वाले 10 नगर निगमों और 25 जिला परिषदों के चुनाव टलने की उम्मीद है। इसमें मुंबई, ठाणे, उल्हासनगर, नागपुर जैसे नगर निगम शामिल हैं। आपको बता दें कि राज्य में 10 नगर निगमों का कार्यकाल फरवरी 2022 में समाप्त हो रहा है और 25 जिला परिषदों का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो रहा है। राज्य सरकार ने राज्य में मनपा वार्डों और जिला परिषद सदस्यों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिला परिषद सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए राज्य सरकार 22 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाएगी. इसलिए उसके बाद जिला परिषद समूहों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसलिए इसमें और देरी के संकेत हैं। जैसे-जैसे सदस्यों की संख्या बढ़ेगी, राज्य के सभी नगर निगमों और जिला परिषद के समूहों में वार्डों का पुनर्गठन करना आवश्यक होगा। इन सभी प्रक्रियाओं से गुजरने में देरी होने की संभावना है। इसलिए ऐसे संकेत हैं कि फरवरी 2022 में होने वाले नगर निगमों और जिला परिषद के चुनाव स्थगित कर दिए जाएंगे। गौरतलब हो कि फरवरी में समाप्त होने वाले 10 नगर निगमों में मुंबई, ठाणे, उल्हासनगर, नासिक, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, सोलापुर, अमरावती, अकोला और नागपुर शामिल हैं। जबकि 
मार्च 2022 में समाप्त होने वाली 25 जिला परिषदों में रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, जलगांव, अहमदनगर, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, हिंगोली, बीड, नांदेड़, उस्मानाबाद, लातूर, अमरावती, बुलढाणा, यवतमाल, वर्धा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली शामिल हैं। नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, औरंगाबाद और कोल्हापुर नगर निगमों के चुनाव पहले ही कोरोना के कारण लंबे समय से टल चुके हैं। अब ऐसे संकेत हैं कि फरवरी 2022 के चुनाव आगे बढ़ेंगे।
 

Related Posts