YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

हिमचाल प्रदेश बनेगा पूर्ण टीकाकरण वाला पहला राज्य

हिमचाल प्रदेश बनेगा पूर्ण टीकाकरण वाला पहला राज्य

नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश अगले एक-दो दिनों के भीतर सौ फीसदी वयस्क कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने जा रहा है। राज्य में अब कुछ ही लोग बाकी रह गए हैं, जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लेनी है। यह लक्ष्य हासिल करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य होगा। हिमाचल प्रदेश में टीकाकरण का कार्य तेजी से चला तथा उसने काफी पहले ही एक खुराक देने का सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया था। इसके बाद राज्य में दूसरी खुराक पर तेजी से फोकस किया गया। यह लक्ष्य भी अब पूरा होने वाला है। संभावना है कि शनिवार की रात या रविवार की सुबह तक यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। इसके बाद राज्य एवं केंद्र सरकार एक बड़े कार्यक्रम में इसका ऐलान करेंगी। देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 322 वें दिन शुक्रवार को 66 लाख से अधिक टीके लगाये गये और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 126.44 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शाम सात बजे तक 126 करोड़ 44 लाख 92 हजार 187 कोविड टीके लगाये जा चुके है।  सरकार के मुताबिक, कल 66 लाख 58 हजार 55 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 79 करोड़ 56 लाख 76 हजार 342 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 46 करोड 88 लाख 15 हजार 815 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।
 

Related Posts