YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

वंशवाद के प्रोडक्ट अपने लिए बेच देते हैं राष्ट्रहित-जेपी नड्डा

 वंशवाद के प्रोडक्ट अपने लिए बेच देते हैं राष्ट्रहित-जेपी नड्डा

मेरठ । उप्र विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि सपा नेता पुराना चेहरा छिपाकर आये हैं लेकिन ये वही सपा है। ये वंशवाद के प्रोडक्ट अपने लिए राष्ट्र हित बेच देते हैं। ऐसा लोगों ने देखा है। इन्हीं लोगों ने आतंकियों को छुड़ाया था। उन्होंने कहा कि ये वही सपा है जिनके समय में दंगा तंत्र था। जिसे मुख्यमंत्री योगी ने समाप्त किया। उन्होंने कहा कि गन्ना हमारा अै और जिन्ना उनका है।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा शनिवार को यहां पार्टी के क्षेत्रीय (पश्चिम क्षेत्र) बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव ने चीनी मिलें बेचीं, बंद कराई जबकि योगी जी ने शरू कराई। जब कोरोना आया तब पार्टियां क्वारन्टीन हो गईं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता बाहर निकल कर जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाते रहे। दवा पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि प्रवासी को चप्पल पहनाने से लेकर घर भिजवाने तक का काम भाजपा कार्यकर्ता ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही सम्भव है कि नड्डा जैसा व्यक्ति अध्यक्ष बन सकता है। दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री बने यह भाजपा में ही हो सकता है। जबकि एक पार्टी के नेता तो अपने चाचा को भी कुछ देने को तैयार नहीं। अन्य पार्टी में बेटा, बहन, बाप ही सब पद पाएंगे। बाकी लोग ताली बजाएं। अन्य पार्टियां जाति और धर्म का साथ लेकर चलती हैं। जिन्ना को लेकर चलती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय मोदी जी ने 130 करोड़ जनता की जान बचाई। पहले भारत मे टीका 20 साल की देरी से पहुंचते थे लेकिन मोदी जी ने 9 महीने में ही कोरोना टीका पहुंचाया। जल्द ही लाल टोपी केसरिया हो जाएगी। मोदी टीका भाजपा टीका कहने वाले वही टीका लगवा रहे हैं। 
 

Related Posts