YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

 भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ कोलकाता नगर निगम चुनाव

 भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ कोलकाता नगर निगम चुनाव

कोलकाता । कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के सभी 144 वार्डों में रविवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग के सचिव नीलांजन सांडिल्य ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। रविवार सुबह सात बजे से कोलकाता नगर निमग के सभी 144 वॉर्डों में कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मतदान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव नीलांजन सांडिल्य ने कहा कि 4,959 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। उधर, सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने कहा कि लगभग 23,000 कोलकाता पुलिस कर्मियों को शहर भर में तैनात किया गया है और महानगर के विभिन्न हिस्सों में रूट मार्च और क्षेत्र वर्चस्व अभ्यास भी आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर भर में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर 200 से अधिक पुलिस पिकेट भी स्थापित किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने कोलकाता हाई कोर्ट में एक अपील दायर करते हुए कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल की सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। भाजपा ने अपनी याचिका में कहा था कि उन्हें राज्य पुलिस बल पर भरोसा नहीं है, इसलिए निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। 
 

Related Posts