YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल साउथ

कर्नाटक में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत, राहुल-प्रियंका ने दी बधाई

कर्नाटक में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत, राहुल-प्रियंका ने दी बधाई

नई दिल्ली। कर्नाटक में शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त जीत हासिल हुई है। भाजपा को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस ने 1184 सीटों में से 498 सीटों पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के बाद कांग्रेस पार्टी एक सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 
शहरी निकाय चुनाव में 58 शहरी निकायों के 1184 वार्डों में आयोजित किए गए थे। शहरी निकाय कांग्रेस ने 498 सीटें जीती वहीं भाजपा ने 437, जनता दल (सेक्यूलर) ने 45 और अन्य के खाते में 204 सीटें जीती। पार्टी की शानदार जीत के बाद कांग्रेस ने कता राहुल गांधी ने पार्टी के सभी लोगों को बधाई दी और ट्वीट किया, वेल डन, टीम कांग्रेस। वहीं महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कर्नाटक इकाई को बधाई देते हुए पार्टी के सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। 
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस को टाउन म्युनिसिपल काउंसिल में सबसे ज्यादा सीटें हासिल हुई हैं। टाउन म्युनिसिपल काउंसिल के 441 वार्डों में कांग्रेस पार्टी को 201 सीटें मिली, तो वहीं भाजपा को 176 और जेडीएस को 21 सीटें मिली हैं। भाजपा पार्टी को सिटी म्युनिसिपल काउंसिल में सार्वधिक सीटें हासिल मिली। कांग्रेस पार्टी को नगर निगम परिषद के 166 वार्डों में कांग्रेस को 61 सीटें मिली वहीं भाजपा को 67, जेडीएस को 12 और अन्य को 26 सीटें मिली।  
इस जीत में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पार्टी के नेताओं, जमीनी कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा यह जीत कांग्रेस की लोकप्रियता को दर्शाती है। डीके शिवकुमार ने एक ट्वीट किया-हाल के समय में चुनाव परिणाम राज्य में कांग्रेस की लहर की ओर इशारा करते हैं. शहरी स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम इसकी पुष्टि करते हैं। निस्संदेह कांग्रेस 2023 विधानसभा चुनाव जीतेगी। मैं अपने वोटरों को उनके भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।
 

Related Posts