YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 मुंबई में मंगलवार को कोरोना के 10860 नए मरीज मिले 

 मुंबई में मंगलवार को कोरोना के 10860 नए मरीज मिले 

नई दिल्ली । मुंबई में मंगलवार को कोरोना के 10860 नए मरीज मिले जो सोमवार के मुकाबले 34 प्रतिशत अधिक हैं। हालांकि इन मामलों में 89 फीसदी के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। आज आये नये मरीजों में से 834 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उनमें से 52 को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है। वहीं दो मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 49661 कोविड टेस्ट भी किए हैं।
मुंबई में बढ़ते मामलों के बीच बीएमसी की मेयर ने कहा है कि अगर ओमिक्रॉन की सुनामी भी आती है तो हम उसका सामना करने को भी तैयार हैं। महाराष्ट्र के 70 फीसदी से ज्यादा मामले मुंबई में ही मिल रहे हैं। राज्य में कड़ी पाबंदियों के बीच ये मामले बढ़ रहे हैं। 
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मुंबई में रिकवरी रेट 92 प्रतिशत है और 28 दिसंबर 2021 से 3 जनवरी 2022 तक कोविड मामलों का ग्रॉथ रेट 0.63 प्रतिशत है। वहीं डबलिंग रेट 110 दिन है। वर्तमान में 16 कंटेनमेंट जोन हैं और 389 बिल्डिगों को सील किया हुआ है। पिछले 24 घंटे में 31015 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गई है।
कोरोना के मामलों में आई वृद्धि को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। सोमवार को नगर निकाय ने कक्षा 1 से 9 और 11 के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया। आदेश के अनुसार स्कूल 31 जनवरी तक के लिए बंद किए जा रहे हैं। नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कक्षा 1 से 9 और 11 के लिए सभी विद्यालय 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।
 

Related Posts