YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

मुंबई में गत 24 घंटे में कोरोना के 20971 नए मरीज सामने आए

मुंबई में गत 24 घंटे में कोरोना के 20971 नए मरीज सामने आए

मुंबई  । मुंबई में गत 24 घंटे में कोरोना के 20971 नए मरीज सामने आए हैं। यह आंकड़ा गुरुवार के आंकड़े से 800 अधिक है। गुरुवार को कुल 20181 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं गत 24 घंटे में मुंबई में कुल 6 की मौत हुई हैं। इस दौरान 1395 मरीजों को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा है और इनमें से 88 को ऑक्सिजन की जरुरत पड़ी है। महाराष्ट्र  में कल 36 हजार से ज्यादा कोविड केस मिले थे।
मुंबई की स्लम धारावी में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को यहां 170 मामले मिले हैं। धारावी में कोविड संक्रमण फैलने से बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। मुंबई में कोरोना के कुल मरीज 8.74 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। शुक्रवार को जो कोविड केस मिले, उनमें से 84 फीसदी में कोई लक्षण नहीं मिले हैं। कुल 20,971 केस में से सिर्फ 1395 को ही अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। इस तरह मुंबई में कुल 6531 कोविड मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 
मुंबई में कुल 88 मरीज आज ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए जरूरत पड़ी। इस तरह कुल 2385 कोरोना मरीज अभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अभी तक कुल 6531 बेड पर मरीज हैं, जबकि कुल 35,645 बेड उपलब्ध हैं, जो महज 18 फीसदी ही है। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 8490 मरीज कोरोना महामारी से उबरे हैं। इसके साथ ही कुल स्वस्थ मरीजों की तादाद 7.64 लाख तक पहुंच गई है। आज 6 मौतों के साथ मरने वालों का कुल आंकड़ा 16,394 तक पहुंच गया है। मुंबई में कुल एक्टिव केस 91,731 तक पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई में 72,442 टेस्ट हुए हैं और कुल 1.40 करोड़ से ज्यादा कोविड टेस्ट अब तक कराए जा चुके हैं।
 

Related Posts