YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

मुंबई में बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

मुंबई में बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

मुंबई, । मुंबई में कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए मुंबई पुलिस को भी कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. प्रशासन के निर्देश के बाद, मुंबई पुलिस आयुक्त ने अब प्रत्येक पुलिस स्टेशन को एक दिन में 100 बिना मास्क घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। नतीजतन, दबी आवाज में कहा जा रहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अलावा, मुंबई पुलिस को अब दोहरे काम के तनाव का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मुंबई में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और अब मुंबई पुलिस को बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का लक्ष्य दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को प्रत्येक थाने की सीमा में एक दिन में 100 कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने मुंबई में मास्क नहीं पहनने वालों पर 200 रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है. ये निर्देश मुंबई के हर थाने को दिए गए हैं. मुंबई में कुल 94 थाने हैं. दो सौ रुपये के जुर्माने में से एक सौ रुपये महानगरपालिका को जबकि एक सौ रुपये पुलिस कल्याण कोष में जमा किए जाएंगे. इसी तरह का आदेश मुंबई पुलिस को कोरोना की दूसरी लहर में जारी किया गया था। सितंबर 2019 तक, मुंबई पुलिस ने 9 करोड़ रुपये जुर्माना वसूल किया था। लेकिन अक्सर लोगों द्वारा जुर्माना भरने से मना किया जाता है। लोगों के सीधे संपर्क में आने से पुलिस बल में पॉजिटिव कर्मियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गौरतलब हो कि जनवरी 2020 से मार्च 2021 तक 3 लाख 76 हजार 915 नागरिकों पर कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसलिए पुलिस ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए दिए गए नियमों का पालन करने की अपील की है.
 

Related Posts