YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित

 महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित

मुंबई, । महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन  ने महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम्स की तिथियों की घोषणा कर दी है. जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं यानि एसएससी की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 फरवरी 2022 से शुरू होगी. जबकि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं यानि एचएससी के प्रैक्टिकल्स एग्जाम्स 14 फरवरी 2022 से संचालित किए जाएंगे. बताया गया है कि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 फरवरी 2022 से शुरू होकर 14 मार्च 2022 तक संचालित की जाएगी. वहीं, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 फरवरी 2022 से शुरू होकर 3 मार्च 2022 तक चलेंगी. महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी और एचएससी एग्जाम 2022 के लिए थ्योरी एग्जाम्स का टाइम टेबल भी जारी कर चुका है. तय शेड्यूल के अनुसार, 10वीं के थ्योरी एग्जाम्स 15 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल 2022 तक होंगे. महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी थ्योरी एग्जाम्स 4 मार्च से शुरू होकर 30 अप्रैल 2022 तक संचालित किए जाएंगे. जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2022 में 10वीं और 12वीं के करीब 35 लाख छात्र छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने आश्वस्त किया है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सभी जरूरी प्रोटोकॉल्स फॉले किए जाएंगे. स्टूडेंट्स व टीचर्स को भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.
आपको बता दें कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी इस टाइम टेबल की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
 

Related Posts