YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 लता दीदी को सभी जरूरी ट्रीटमेंट दे रहे हैं : डॉ. समदानी - लता मंगेशकर की तबीयत गंभीर, अस्‍पताल पहुंचीं सीएम ठाकरे की पत्‍नी

 लता दीदी को सभी जरूरी ट्रीटमेंट दे रहे हैं : डॉ. समदानी - लता मंगेशकर की तबीयत गंभीर, अस्‍पताल पहुंचीं सीएम ठाकरे की पत्‍नी

मुम्बई । भारत रत्न और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की तबीयत शनिवार को एक बार फिर ब‍िगड़ गई है। उन्‍हें फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया है। लता मंगेशकर बीते 26 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनके तबीयत का हाल जानने के लिए महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंची हैं। मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी अस्‍पताल पहुंचे हैं। अभी एक हफ्ते पहले ही तबीयत में सुधार के बाद लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटाया गया था। डॉक्‍टरों ने बताया था कि लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार हुआ है, लेकिन अभी उन्‍हें अस्‍पताल के ICU में ही रखा गया है। लेकिन शनिवार, 5 फरवरी को दोबारा उनकी हालत गंभीर हो गई है। लता मंगेशकर के बारे में यह खबर सामने आने के बाद एक बार फिर उनके फैन्स चिंतित हो गए हैं। दिग्‍गज सिंगर कोरोना संक्रमि‍त हो गई थीं और उन्‍हें निमोनिया भी हुआ था, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में एडमिट क‍िया गया था।
- लता दीदी को सभी जरूरी ट्रीटमेंट दे रहे हैं : डॉ. समदानी
ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्‍टर प्रतीत समदानी से शनिवार शाम करीब 4 बजे मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम लता दीदी को सभी जरूरी ट्रीटमेंट दे रहे हैं। वह एग्रेसिव थेरेपी पर हैं। वह ट्रीटमेंट पर रिएक्‍ट भी कर रही हैं। उनका उपचार चल रहा है। वह फिलहाल आईसीयू में हैं।'
लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने इस खबर को कन्फर्म किया है कि उनकी हालत एक बार फिर गंभीर हो गई है। लता मंगेशकर पिछले महीने ही COVID-19 से संक्रमित हुई थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें निमोनिया भी हो गया था।
लता मंगेशकर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले हफ्ते खबर थी कि तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया है। अब खबर है कि एक बार फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर लगातार लता मंगेशकर की तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं।
लता मंगेशकर को भारतीय सिनेमा की सबसे सफल गायिका माना जाता है। उन्होंने 13 साल की उम्र से अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। भारत सरकार की ओर से भारत रत्न के अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और कई नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है।
 

Related Posts