YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

 लालू प्रसाद समेत 40 अभियुक्तों पर 11.93करोड़ का जुर्माना चारा घोटाले के 139. 35करोड़ से जुड़े आरसी 47ए/96 सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला

 लालू प्रसाद समेत 40 अभियुक्तों पर 11.93करोड़ का जुर्माना चारा घोटाले के 139. 35करोड़ से जुड़े आरसी 47ए/96 सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला

रांची। रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के सबसे बड़े आरसी 47ए/96 में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद समेत 40 अभियुक्तों को 3 से 5 साल तक की कठोर कारावास की सजा सुनायी है, जबकि इन सभी पर 11.93करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में पूर्व सांसद आर.के. राणा को भी 5 साल की सजा सुनायी गयी है। जबकि रिटायर आईएएस और पशुपालन विभाग के तत्कालीन सचिव बेक जुलियस समेत पशुपालन विभाग के कई अधिकारियों-कर्मचारियों और आपूर्तिकर्त्ताओं को सजा सुनायी गयी है। 
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को 5 साल की कठोर कारावास और 60लाख जुर्माने की सजा सुनायी, वहीं सबसे अधिक जुर्माना त्रिपुरारी मोहन प्रसाद को 5 साल सजा के  दो करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।
चारा घोटाले के इन 40 आरोपियों इस तरह मिली सजा
1.लालू प्रसाद को 5 की सजा व 60लाख जुर्माना
2. पूर्व विधायक आरके राणा को 5 साल सजा, 60 लाख जुर्माना
3. पूर्व सचिव जुलियस बेग को 4 साल सजा 1 लाख जुर्माना
4 पशुपालन पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद को 4 साल सजा व 5 लाख जुर्माना
5.कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव 4 सजा व 5 लाख जुर्माना
6. पशुपालन पदाधिकारी डॉ0 राधा रमण सहाय को 4 साल सजा, 6 लाख जुर्माना
7. सहायक निदेशक कृष्ण मोहन प्रसाद को 5 साल सजा और डेढ़ करोड़ जुर्माना
8 पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी जे.भेंगराज को  4 साल सजा व 2 लाख जुर्माना
9. पशुपालन पदाधिकारी डॉ0 गौरी शंकर प्रसाद को 4 साल सजा और 11 लाख जुर्माना
10. पशुपालन पदाधिकारी डॉ0 राम प्रकाश राम को 3 साल सजा व 2 लाख जुर्माना
11. पशुपालन पदाधिकारी डॉ0 जसवंत सहाय को 3 साल सजा व 2 लाख जुर्माना
12. डॉ0 रवींद्र कुमार सिंह को 4 साल सजा व 5 लाख जुर्माना
13. पशुपालन पदाधिकारी डॉ0 प्रभात कुमार सिनहा को 4 साल सजा व 3 लाख जुर्माना
14.पशुपालन कर्मी  डॉ0 ललितेश्वर प्रसाद यादव को 4 साल सजा व 2 लाख जुर्माना
15.पशुपालन कर्मी डॉ0 कृष्ण बिहारी लाल को 4 साल सजा व 2 लाख जुर्माना
16. डॉ0 अजीत कुमार को 4 साल सजा व 2 लाख जुर्माना
17. डॉ0 चंद्रकिशोर लाल को 4 साल सजा व 1.5लाख जुर्मान
18. पशुपालन पदा. डॉ0 बिरसा उरांव को 4 साल सजा व 3 लाख जुर्माना
19. पशुपालन पदा डॉ. शिवनंदन प्रसाद को 4 साल सजा व 2 लाख जुर्माना
20. पशुपालन पदा डॉ0 अर्जुन शर्मा को 4 साल सजा व 2 लाख जुर्माना
21.पशुपालन पदा.  डॉ. मुकेश कुमार श्रीवास्तव को 4 साल सजा और 2 लाख जुर्माना
22.पशुपालन पदा. डॉ. ब्रजनंदन प्रसाद वर्मा को 4 साल सजा व 3 लाख जुर्माना
23. पशुपालन पदा. डॉ0 रंजन प्रसाद सिन्हा को 3 साल सजा और 2 लाख जुर्माना
24. पशुपालन कर्मी नित्यानंद कुमार सिंह को 4 साल सजा व 2 लाख जुर्माना
25. आपूर्तिकर्त्ता रवि नंदन कुमार सिन्हा को  4 साल सजा व 10.10लाख का जुर्माना
26. आपूर्तिकर्त्ता मो0 सईद को 5 साल सजा और डेढ़ करोड़ जुर्माना
27.आपूर्तिकर्त्ता जगमोहन लाल कक्कर को 4 साल सजा और 1 करोड़ जुर्माना
28.आपूर्तिकर्त्ता मोहींदर सिंह बेदी को 4 साल सजा और 1 करोड़ जुर्माना
29.आपूर्तिकर्त्तादयानंद प्रसाद कश्यप को  4 साल सजा और 1 करोड़ जुर्माना
30आपूर्तिकर्त्ता  सुरेश कुमार दूबे को 4 साल सजा और 2.5लाख जुर्माना
31.आपूर्तिकर्त्ता उमेश प्रसाद को 4 साल सजा और 4 लाख जुर्माना
32.आपूर्तिकर्त्ता सत्येंद्र कुमार मेहरा को 4 साल सजा और 15 लाख का जुर्माना
33.आपूर्तिकर्त्ता राजेश मेहरा को 4 साल सजा और 15 लाख जुर्माना
34. आपूर्तिकर्त्ताडॉ. बिजेश्वरी प्रसाद सिन्हा को 4 साल सजा और 1 करोड़ जुर्माना
35. आपूर्तिकर्त्ता त्रिपुरारी मोहन प्रसाद को 5 साल सजा और 2 करोड़ जुर्माना
36.आपूर्तिकर्त्ता बाल कृष्ण शर्मा को 4 साल सजा व 1 लाख जुर्माना
37.आपूर्तिकर्त्ता डॉ0 अजीत कुमार वर्मा को 4 साल सजा और डेढ़ लाख जुर्माना
38.आपूर्तिकर्त्ता रविकुमार मेहरा को 4 साल सजा व 10लाख जुर्माना
39.आपूर्तिकर्त्ता महेंद्र कुमार कुंदन को 4 साल सजा और 15लाख जुर्माना
40आपूर्तिकर्त्ता राजेंद्र कुमार को 4 साल सजा और 20लाख जुर्माने की सजा सुनायी गयी है। 
 

Related Posts