YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ ईस्ट

2023 में एक और मौका दिया तो त्रिपुरा को भारत का नंबर एक राज्य बना देंगे: अमित शाह

2023 में एक और मौका दिया तो त्रिपुरा को भारत का नंबर एक राज्य बना देंगे: अमित शाह

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  त्रिपुरा के लोगों से भारतीय जनता पार्टी को दूसरी बार सरकार बनाने का आग्रह किया और पूर्वोत्तर राज्य को देश में नंबर एक बनाने का वादा किया। मणिपुर विधानसभा चुनावों के बाद, शाह की यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि त्रिपुरा में 2023 में विधानसभा चुनाव होंगे। बीजेपी-आईपीएफटी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हमने इन चार वर्षों में त्रिपुरा को अच्छी तरह से मैनेज किया है। अगले साल हमारे पांच साल पूरे होने के बाद, हमें एक और मौका दें और हम त्रिपुरा को देश का नंबर एक राज्य बना देंगे। उन्होंने आनंदनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर की आधारशिला भी रखी। वाम मोर्चे पर तीखा हमला करते हुए, शाह ने कहा कि राजनीतिक हत्याएं, हिंसा कम्युनिस्ट शासन की विशेषताएं हैं और कहा कि आतंकवादी हमले और घुसपैठ सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के शासन के दौरान होती थी, जबकि शांति और विकास केवल भाजपा के शासन में हुआ था। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा सरकार के शासन में विकास शुरू हुआ जहां सीपीएम और कांग्रेस के पूर्ववर्ती शासन में आतंकवाद, हिंसा, घुसपैठ, भ्रष्टाचार हुआ करता था।
 

Related Posts