YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

पीएम मोदी रोज केवल दो घंटे की नींद लेते हैं, देश के लिए 24 घंटे जगे रहने का कर रहें प्रयास : पाटिल

पीएम मोदी रोज केवल दो घंटे की नींद लेते हैं, देश के लिए 24 घंटे जगे रहने का कर रहें प्रयास : पाटिल

मुंबई । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिनचर्या और कार्यशैली लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है उसको लेकर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि मोदीजी हर दिन केवल दो घंटे सोते हैं और वह एक प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत ही न पड़े और देश के लिये 24 घंटे काम करते रहें। पाटिल ने हाल ही में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव से पहले कोल्हापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया, पीएम मोदी केवल दो घंटे सोते हैं और हर दिन 22 घंटे काम करते हैं। वह अब प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत न पड़े। पाटिल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री देश के लिए हर मिनट काम करते हैं। भाजपा प्रमुख ने कहा कि मोदी नींद पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह 24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें। उन्होंने कहा, वह एक मिनट भी बर्बाद नहीं करते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत कुशलता से काम करते हैं और देश में किसी भी पार्टी में होने वाली घटनाओं से अवगत रहते हैं

Related Posts