YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

 सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

 सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

नई दिल्ली। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने और चांदी के दाम भी भारी गिरावट आई है। सोने की कीमत 0.30 फीसदी गिरकर 51,719 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई है, वहीं चांदी के दाम में 0.58 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बाद चांदी का भाव फिसलकर 68,435 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। दरअसल सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दोनों कीमती धातुओं के दाम में जोरदार गिरावट आई है। गौरतलब है ‎कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉलमार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है।
 

Related Posts