YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल साउथ

 पलानीस्वामी ने स्टालिन की दुबई यात्रा पर उठाए सवाल

 पलानीस्वामी ने स्टालिन की दुबई यात्रा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम अन्नाद्रमुक के टॉप नेता के पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की नजर में स्टालिन की दुबई यात्रा महज एक 'पारिवारिक पिकनिक' है। पलानीस्वामी ने कहा कि जब स्टालिन विपक्ष के नेता थे तो उन्होंने 'अन्नाद्रमुक पिकनिक कैबिनेट' के रूप में उनका और उनके मंत्रिमंडल का मजाक उड़ाया था, क्योंकि वह विदेश में अपनी आधिकारिक यात्राओं के दौरान अपने तीन मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों को ले गए थे। विपक्ष के नेता ने कहा कि अब स्टालिन का पूरा परिवार उनके साथ दुबई गया है। उन्होंने कहा कि अगर स्टालिन केवल विभागों के सचिवों और मंत्रियों को ही ले गए होते तो यह उचित होता। अन्नाद्रमुक के संयुक्त समन्वयक ने दावा किया कि लोगों की नजर में मुख्यमंत्री का दुबई दौरा महज एक 'पारिवारिक पिकनिक' है।दुबई एक्सपो-2022 में सीएम स्टालिन ने शुक्रवार को तमिलनाडु दीर्घा का उद्घाटन किया। इसे लेकर पलानीस्वामी ने कहा कि यह 'हास्यास्पद' था क्योंकि पिछले साल एक अक्टूबर को शुरू हुआ यह आयोजन 31 मार्च को समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महज दुबई जाने का एक बहाना था। पलानीस्वामी ने स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी विदेश यात्रा राज्य में निवेश आकर्षित करने या तमिलनाडु के लोगों के कल्याण के लिए नहीं है। स्टालिन 24 मार्च को यहां से दुबई के लिए रवाना हुए और उनका 29 मार्च को लौटने का कार्यक्रम है। वहीं, द्रमुक ने प्रदेश भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई से स्टालिन से बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और मुख्यमंत्री राहत कोष में 100 करोड़ रुपये जमा करने की मांग की है।
 

Related Posts