YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

नतीजों के 18 दिनों बाद सावंत ने गोवा के सीएम पद की शपथ ली  -पीएम समेत कई नेता रहे मौजूद, सभी पांच राज्यों को मिले मुख्यमंत्री

नतीजों के 18 दिनों बाद सावंत ने गोवा के सीएम पद की शपथ ली  -पीएम समेत कई नेता रहे मौजूद, सभी पांच राज्यों को मिले मुख्यमंत्री

पणजी विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के 18 दिनों बाद प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वे लागातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में सावंत की ताजपोशी हुई। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में गोवा में भाजपा ने 40 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। साथ ही पार्टी को निर्दलीय विधायकों और एमजीपी की समर्थन मिल गया था।
  पीएम और गृहमंत्री के अलावा सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई समेत भाजपा शासित राज्यों के नेता मौजूद थे। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए। गोवा का नाम देश के छोटे राज्यों में शामिल है, लेकिन पर्यटन के लिहाज से यह बड़ा हब है। सावंत के शपथ लेने के साथ चुनावी दौर से गुजरे सभी पांच राज्यों को सीएम मिल गया है। भाजपा ने गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में जीत हासिल की है। जबकि, पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई। राज्य में भगवंत मान सीएम बने हैं। 
 

Related Posts