YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

दिल्ली और पंजाब के बाद अब गुजरात फतह की तैयारी, केजरीवाल और मान पहुंचे अहमदाबाद

दिल्ली और पंजाब के बाद अब गुजरात फतह की तैयारी, केजरीवाल और मान पहुंचे अहमदाबाद

अहमदाबाद | दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात फतह करने की तैयारी है| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच गए हैं और आज शाम रोड के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे| बता दें कि इस वर्ष के अंत में गुजरात विधानसभा के चुनाव होने हैं और उसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने रैली और रोड शो की शुरुआत कर दी है| भाजपा-कांग्रेस के बाद अब आप का अगला लक्ष्य गुजरात है और इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंच चुके हैं| अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज सुबह अहमदाबाद के गांधी आश्रम पहुंचे जहां महात्मा गांधी को सूताजंलि अर्पण की| दोनों मुख्यमंत्रियों ने गांधी आश्रम में प्रदर्शनी भी देखी और गांधी जी के जीवन मूल्यों के बारे में जानकारी हासिल की| दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के दौरे के चलते अहमदाबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं| अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गांधी आश्रम के बाद दोपहर 3.30 बजे तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे| शाम 4 बजे पूर्व अहमदाबाद के निकोल क्षेत्र में करीब डेढ़ किलोमीटर का रोड शो करें, जिसमें 50000 लोगों के शामिल होने की संभावना है| 3 अप्रैल केजरीवाल और मान सुबह 10 बजे शाहीबाग स्थित स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन करेंगे| जिसके पश्चात राजनीतिक, सामाजिक एवं पार्टी नेताओं के साथ चुनावों को लेकर चर्चा करेंगे| 3 अप्रैल को ही दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे|
 

Related Posts