YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

 पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर 

 पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर 

नई दिल्ली । देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों के शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढोत्तरी नहीं किए जाने से लगातार दूसरे दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे। इससे पहले दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी थी। इस वृद्धि के बाद से दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रूपए प्रति लीटर और डीजल 96.67 रूपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रूपए प्रति लीटर पर स्थिर है।रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच देश में इन दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों में उछाल आया है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों पिछले 18 दिनों में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। तब से अब तक इनके दामों करीब 10 रूपए की तेजी आई हैं। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:- दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपए प्र‎ति लीटर, डीजल 96.67 रुपए प्र‎ति लीटर, कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपए प्र‎ति लीटर, डीजल 99.83 रुपए प्र‎ति लीटर, मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपए प्र‎ति लीटर, डीजल 104.77 रुपए प्र‎ति लीटर, चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपए प्र‎ति लीटर, डीजल 100.94 रुपए प्र‎ति लीटर है।
 

Related Posts