YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

दुनिया में छठे पायदान पर रही एयरलाइंस कंपनी इं‎डिगो - इं‎डिगो की फ्लाइट्स से मार्च में 2 लाख लोगों ने सफर किया 

दुनिया में छठे पायदान पर रही एयरलाइंस कंपनी इं‎डिगो - इं‎डिगो की फ्लाइट्स से मार्च में 2 लाख लोगों ने सफर किया 

नई दिल्ली । एयरलाइन कंपनी इंडिगो दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली कंपनी बन गई है। जानकारी के मुता‎बिक या‎त्रियों की संख्या के लिहाज से इंडिगो मार्च में दुनिया में छठे पायदान पर रही। इंडिगो सस्ती ‎विमानन कंपनी है जो यह कम कीमत पर हवाई  सफर का मौका देती है। इंग्लैंड मुख्यालय वाली ओएजी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट्स से मार्च में 2 लाख लोगों ने सफर किया। यह एशिया में सबसे ज्यादा है। ये आंकड़े 28 मार्च तक के हैं।  सीट कैपेसिटी के लिहाज से मार्च में यह दुनिया की प्रमुख 10 एयरलाइंस में भी शामिल रही। ओएजी मंथली डेटा के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी 20 एयरलाइंस की सूची जारी करती है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली इंडिगो भारत की इकलौती कंपनी है। घरेलू एविएशन मार्केट में भी इंडिगो नंबर-1 पायदान पर है। इसकी बाजार हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज के बंद होने से इंडिगो को काफी फायदा मिला था। इंडिगो ने अगस्त 2006 में उड़ानें शुरू की थीं। शुरुआत में इसके पास सिर्फ एक जहाज था। वर्तमान में इसके बेड़े में 276 एयरक्राफ्ट्स हैं। जनवरी 2022 के डेटा के अनुसार घरेलू एविएशन मार्केट में इसकी बाजार हिस्सेदारी 55।5 फीसदी है। यह 97 डेस्टिनेशन के लिए हवाई सेवाएं देतीं हैं। इनमें 73 डोमेस्टिक और 24 इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस शामिल हैं। 
इंडिगो के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा ‎कि यह भारत के लिए भी गौरव की बात है। यह इस बात का भी संकेत है कि देश कोरोना महामारी से तेजी से उबर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में हवाई सेवाएं दोबारा बहाल होने के बाद इंडिगो ज्यादा रूट पर सेवाएं देने और सेवाओं की फ्रीक्वेंसी बढ़ने की उम्मीद कर रही है। इस कंपनी ने अपनी बंद कई फ्लाइट्स अप्रैल में दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। इंडिया के कई एयरपोर्ट्स से इसकी 150 विदेशी उड़ानें फिर से शुरू होने जा रही हैं। कंपनी ने अपने डोमेस्टिक नेटवर्क का भी विस्तार किया है। दुनिया की छठी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बनने वाली इंडिगो ने निवेशकों को भी निराश नहीं किया है। एक साल में इंडिगो के शेयर ने 25 फीसदी से ज्यादा मुनाफा दिया है। ‎पिछले सप्ताह शुक्रवार को इंडिगो का शेयर 1।24 फीसदी चढ़कर 2005 रुपए पर बंद हुआ। पिछले साल 12 अप्रैल को इसके शेयर का भाव 1,593 रुपए दर्ज ‎किया गया था।
 

Related Posts