YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

टाटा टिएगो हैचबैक की 4 लाख यूनिट बिक चुकी 

टाटा टिएगो हैचबैक की 4 लाख यूनिट बिक चुकी 

नई दिल्ली । टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती कार और एकमात्र हैचबैक टाटा टिएगो की घरेलू बाजार में लॉन्च के बाद से अब तक 4 लाख यूनिट बिक चुकी है। बीते दिनों टाटा मोटर्स ने टिएगो को सीएनजी के साथ भी पेश किया है, जिसकी अच्छी मांग है। हालांकि, मारुति सुजुकी और ह्यूंदै मोटर्स की अपेक्षा टाटा की इस हैचबैक की उतनी बिक्री नहीं होती है। टाटा टिएगो हैचबैक को सबसे पहले साल 2016 में भारतीय बाजार में पेश किया गया था।  भारत के बाद अच्छे लुक और फीचर्स के साथ आई टिएगो को लेकर रिस्पॉन्स अच्छा रहा और फिर 4 साल के बाद साल 2020 में टिएगो का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया गया। अब बीते फरवरी में टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक टिएगो के साथ ही टिगोर सेडान को भी सीएनजी के साथ पेश किया। टाटा टिएगो के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत 5.23 लाख रुपए से लेकर 7.33 लाख रुपए तक है। वहीं टिएगो सीएनजी की कीमत 6.13 लाख रुपए से लेकर 7.68 लाख रुपए तक है। टाटा टिएगो 5 स्पीड मैनुअल के साथ ही 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। टाटा टिएगो लुक और फीचर्स के मामले में भी अच्छी कार है।
 

Related Posts