YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

केजरीवाल के जल्दी चुनाव के कयासों के बीच छुट्टी पर गए भाजपा कार्यकर्ता

केजरीवाल के जल्दी चुनाव के कयासों के बीच छुट्टी पर गए भाजपा कार्यकर्ता

नई दिल्ली । गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तीन दिनों की छुट्टी पर चले गए हैं। सोमवार से 5 मई तक बीजेपी के कार्यकर्ता छुट्टी मनाएंगे। पार्टी के एक सीनियर  प्रवक्ता ने कहा कि गुजरात के 1.10 करोड़ कार्यकर्ताओं को अवकाश दिया गया है। 5 मई तक भाजपा गुजरात में कोई भी बड़ा कार्यक्रम नहीं करेगी। उन्होंने कहा, शायद पहली बार इस तरह का फैसला लिया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता स्वेच्छा से काम करते हैं और उनपर किसी कार्यक्रम में शामिल होने का दबाव नहीं रहता है। हालांकि पिछले दो साल से पार्टी के कार्यकर्ता बिना आराम किए लगातार काम कर रहे हैं और इसलिए  पार्टी नेतृत्व को लगता है कि उन्हें कुछ दिन की छुट्टी देनी चाहिए। बता दें कि एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी चीफ और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भरूच पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी भाजपा जल्द चुनाव कराने का विचार कर रही है। गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। केजरीवाल ने कहा, मैंने सुना है कि गुजरात में चुनाव जल्दी हो जाएंगे। चुनाव अभी हों या छह महीने बाद, भगवान और गुजरात के लोग हमारे साथ हैं और हम निश्चित तौर पर सरकार बनाएंगे। एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि गुजरात में कमालम हेडक्वार्टर में पार्टी की बैठक हुई थी। पार्टी के एक शीर्ष कार्यक्रात ने कहा था कि दिसंबर में चुनाव होंगे और कड़ी मेहनत करने के लिए कार्यकर्ताओं को आराम की जरूरत है।  भाजपा के सूत्रों का कहा है कि गुजरात में 15 जून से मॉनसून आ जाएगा और इसलिए जल्दी चुनाव कराने की कोई गुंजाइश नहीं है। चुनाव में करीब 45 दिनों का समय जरूरी है। देश में आम दौर पर मॉनसून सीजन में चुनाव नहीं कराए जाते हैं। इससे मैनेजमेंट को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
 

Related Posts