YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत बढ़ी

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत बढ़ी

नई दिल्ली । सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर देखा जा रहा है। जहां बीते सत्र सोने के दाम में इजाफा हुआ था और चांदी टूटी थी, तो शुक्रवार को इसके ‎विपरीत सोने के दाम में ‎गिरावट आई है जबकि चांदी की कीमत बढ़ी है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमत 0.10 फीसदी की गिरावट आई है और इसका भाव टूटकर 50,122 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया है। एक ओर जहां सोने के दाम में कमी आई है, तो वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में इजाफा हुआ है। चांदी का दाम शुक्रवार को 0.11 फीसदी की उछाल के साथ 58,813 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। कीमती धातुओं के दाम में बीते कुछ सत्रों से जोरदार गिरावट देखने को मिली है। विशेषज्ञों की राय है कि यह समय सोना और चांदी खरीदने के लिए बेहतर है। यहां बता दें कि बीते बुधवार को सोने का भाव तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमत तीन महीने के निचले स्तर पर चल रही है।
 

Related Posts