YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

हिमाचल कांग्रेस की गुटबाजी, सुमन लता ने एकजुटता की पोल खोली 

हिमाचल कांग्रेस की गुटबाजी, सुमन लता ने एकजुटता की पोल खोली 

गलोड़। हिमाचल प्रदेश में सियासी पार्टियों के बीच घमासान चल रहा है। एक तरफ जहां ये एक-दूसरे पर जुबानी हमला बोल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस-बीजेपी अपनी ही पार्टी के अंदरूनी कलहों से भी जूझ रहीं हैं। हिमाचल में कांग्रेस की गुटबाजी उस समय देखने को मिली जब नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने ही निर्वाचन क्षेत्र के गलोड़ कस्बे में कार्यकर्ताओं के एक समारोह में पहुंचे। यहां समारोह के समाप्त होते ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी सचिव रहे ओंकार सिंह ठाकुर की धर्म पत्नी सुमन लता ने कांग्रेस की एकजुटता की पोल खोल दी। सुमन लता महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
  सुमन लता ने मंच पर आकर सुखविंदर सिंह सुक्खू खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि क्या आप हमें नहीं जानते कि हम भी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें राजा वीरभद्र सिंह का समर्थक होने की वजह से सुक्खू ने अपने संबोधन में उनका नाम तक नहीं लिया। उन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दरकिनार करने की कोशिशें की जा रही हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। सुमन लता ने सुक्खू को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि हम भी कांग्रेस विचारधारा के हैं और इस विषय को कांग्रेस की प्रदेश प्रमुख रानी प्रतिभा सिंह जी से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के समर्थक होना कांग्रेस की मजबूती की निशानी है औप पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के समर्थकों को नादौन क्षेत्र में हतोत्साहित करने की हर कोशिश को दफना दिया जाएगा।
  मंच पर हंगामा होते देख कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करने की कोशिश की ताकि मामला और न बिगड़ जाए, लेकिन, कांग्रेस के लिए मंच पर इस प्रकार का हल्ला होना इसके भविष्य के लिये शुभ संकेत नहीं माना जा सकता। बाद में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें आश्वस्त किया कि दोबारा ऐसा नहीं होगा और उनको पूरा सम्मान दिया जाएगा।
 

Related Posts