YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

खून की कमी दूर करता है किशमिश: शोध

खून की कमी दूर करता है किशमिश: शोध

किशमिश खाने में जितना मीठा लगता है, सेहत के लिए भी उतना ही गुणकारी है। यह ऊर्जा का बहुत बड़ा स्त्रोत है। इससे तुरंत ताकत मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार रोज किशमिश खाने के बजाय इसका पानी पीने से ज्यादा फायदा मिलता है। किशमिश में काफी मात्रा में शुगर होती है और इसे रातभर भिगोकर रखने से इसका शुगर कंटेट कम हो जाता है और न्यूट्रीशन वैल्यू बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि किशमिश के अनेक फायदे हैं। किशमिश ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेड और फाइबर प्रचुर मात्रा में रहता है। इससे तुरंत ताकत मिलती है। कब्ज में भी यह फायदेमंद होता है। किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। यह एनिमिया रोग को ठीक करता है। जो लोग कमजोर होते हैं, उनके लिए भी यह फायदेमंद है। किशमिश खाने से वजन बढ़ता है। किशमिश खाने से दमा और खांसी में भी राहत मिलती है। जिन्हें लंबे समय से खांसी है उन्हें किशमिश रोज खाना चाहिए। इसके अलावे फेफड़े की टीबी में भी किशमिश लाभकारी है। किशमिश खाने से हृदय की दुर्बलता भी दूर होती है। किशमिश आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है। इसके अलावा जलन की शिकायत में भी यह असर करता है।

Related Posts