YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 5 ईंच बारिश में गुजरात के सबसे लंबे एलिवेटेड पर ब्रिज पर भरा पानी, एक तरफ का रास्ता बंद

 5 ईंच बारिश में गुजरात के सबसे लंबे एलिवेटेड पर ब्रिज पर भरा पानी, एक तरफ का रास्ता बंद

बनासकांठा | गुजरात के ज्यादातर जिलों में मॉनसून पहुंच चुका है| दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के बाद मध्य गुजरात व उत्तरी गुजरात में अच्छी बारिश हो रही है| उत्तरी गुजरात के बनासकांठा में पांच ईंच बारिश होने से राज्य के सबसे बड़े एलिवेटेड ब्रिज जलमग्न हो गया है| ब्रिज पर करीब एक फूट पानी भर जाने से एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया है| ब्रिज पर पानी की निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं किए जाने की वजह से ब्रिज पर पानी भर गया है| ब्रिज पर पानी भर जाने को लेकर इसे बनानेवाले की गंभीर लापरवाही और प्रशासन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं| अगस्त 2021 में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ब्रिज का वर्च्युअल लोकार्पण किया था| गुजरात के इस सबसे लंबे एलिवेटेड ब्रिज पर रु. 194.25 करोड़ खर्च किए गए थे| बनासकांठा जिले के पालनपुर और डीसा के बीच बने इस ब्रिज से लोगों को बड़ी राहत मिली थी| लेकिन अब पांच ईंच बारिश होने से ब्रिज पर एक फूट पानी भर जाने से एक ओर का रास्ता बंद कर दिया गया है| दूसरी ओर भारी बारिश के चलते डीसा के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है| शहर के आखोल चौराहे के निकट करीब 50 जितनी दुकानों में पानी भर गया है| करीब 4 से 5 फूट पानी भर जाने से दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं| शहर के व्होला क्षेत्र में दो मकान ढहने की खबर है| राहत की बात है कि इस में कोई जानहानि नहीं हुई| तेज हवा के साथ हुई मूशलाधार बारिश से मौसम ठंडा हो गया है और लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली है|
 

Related Posts