YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

महाराष्ट्र में फडणवीस को मुख्यमंत्री नहीं बना भाजपा ने क्यों कर दी गलती 

महाराष्ट्र में फडणवीस को मुख्यमंत्री नहीं बना भाजपा ने क्यों कर दी गलती 

मुंबई । महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में भले ही लौट आई है, लेकिन पार्टी के में सबकुछ ठीक नहीं दिख रहा है। इसका प्रमुख कारण देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना है। इसका असर प्रदेश मुख्यालय के बाहर आयोजित भाजपा के जश्न पर भी दिखा। वहां, जश्न के शोर के बीच एक खामोशी भी मौजूद थी। यहां से फडणवीस के समर्थक नदारद थे।
फडणवीस को सीएम पद से वंचित कर दिया गया। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा डिप्टी सीएम के रूप में शामिल होने के लिए उन्हें आदेश दिया गया। फडणवीस ने कुछ ही घंटे पहले इस बीत की घोषणा की थी कि वह सरकार में शामिल नहीं होने वाले हैं, लेकिन बाहर से इसकी निगरानी करने वाले हैं। 
महाराष्ट्र में भाजपा को सत्ता में वापसी कराने वाले उपमुख्यमंत्री फडणवीस भी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जश्न में शामिल नहीं हुए। इतना ही नहीं, वे हैदराबाद में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल नहीं होने वाले हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को सूचित किया गया है कि वह राज्य विधानमंडल के दो दिवसीय विशेष सत्र के कारण इसमें शामिल नहीं होने वाले हैं। 
महाराष्ट्र की सत्ता में वापसी को लेकर आयोजित जश्न से फडणवीस के अलावा उनके करीबी सहयोगी भी गायब रहे। ये वहीं सहयोगी हैं, जो राजनीतिक संकट के दौरान लगातार उनके साथ काम कर रहे थे। इसकी शुरुआत राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के साथ हुई थी। हालांकि, पार्टी के कई कार्यकर्ता फडणवीस का कटआउट पकड़े डांस करते दिखे। बता दें कि फडणवीस का जश्न में शामिल नहीं होने की घटना से सभी को चौंका दिया। वह अतीत में हमेशा पार्टी कार्यालय में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेते रहे हैं। 
 

Related Posts