YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 गुजरात की जनता तय कर लिया है- भाजपा की गौरव यात्रा नहीं बिदाई यात्रा है : कांग्रेस

 गुजरात की जनता तय कर लिया है- भाजपा की गौरव यात्रा नहीं बिदाई यात्रा है : कांग्रेस

अहमदाबाद | कांग्रेस ने गुजरात में गौरव यात्रा को लेकर भाजपा पर कड़े प्रहार किए हैं| कांग्रेस ने कहा आज गुजरात के नागरिक अनेक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं| ऐसे में उनसे माफी मांगने के बजाए भाजपा गुजरात गौरव यात्रा निकाल रही है| यह भाजपा की गौरव यात्रा नहीं बल्कि बिदाई यात्रा चल रही है| कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने आज अहमदाबाद में प्रेस वार्ता में गुजरात और देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है| डॉलर के मुकाबले रुपया गिर कर 84 रुपए पर पहुंच गया है, क्या इसी को लेकर भाजपा गौरव यात्रा निकाल रही है? कोरोनाकाल में ऑक्सीजन, बेड और इंजेक्शन के बगैर लाखों लोगों की मौत हो गई,  बार बार पेपर लीक हुए, 100 रुपए के पार पेट्रोल पहुंच गया, डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के दाम आज आसमान छू रहे हैं| क्या इसके लिए भाजपा गुजरात में गौरव यात्रा निकाल रही है| गुजरात की जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा की यह गौरव यात्रा नहीं बल्कि बिदाई यात्रा है| गुजरात में 27 वर्षों से चल रहे भ्रष्टाचार और अक्षम प्रशासन के लिए गुजरात के लोगों से भाजपा को माफी मांगनी चाहिए| भाजपा ने गुजरात और देश को आखिर दिया ही क्या है? गुजरात में अपने अधिकारों के अधिकारों के लिए अलग अलग 28 जितने आंदोलन चल रहे हैं| आलोक शर्मा ने कहा कि आए दिन भाषणों में कांग्रेस के कारनामों की बातें करने वाले गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील अपने खिलाफ दर्ज 107 मुकद्दमों के कारनामों की चिंता करें| लाखों शिक्षित बेरोजगार युवा, कमरे बगैर की स्कूलें, 1270 स्कूलों के बीच केवल एक ही शिक्षक, नकली शराब से हजारों मौतें, बेरोक टोक ड्रग्स की सप्लाई कर युवाओं को बर्बाद करनेवाली भाजपा क्या इन कारनामों को लेकर गौरव यात्रा कर रही है? गुजरात की जनता इसका जवाब चाहती है|
 

Related Posts