YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

प्रदेश भाजपा ने निगम चुनाव को लेकर जारी की चुनाव प्रबंधन समिति की सूची

प्रदेश भाजपा ने निगम चुनाव को लेकर जारी की चुनाव प्रबंधन समिति की सूची

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक
भाजपा हमेशा ही चुनाव के लिए तैयार रहती है-आदेश गुप्ता
निगम में भाजपा का प्रचंड बहुमत के साथ लगातार चौथी बार आना तय है-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली
। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में आगामी निगम चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की गई। इसके साथ ही 21 और समितियों का गठन किया गया है। इस बैठक में मुख्य रुप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं सतीश उपाध्याय, जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी  आशीष सूद, असम के सह प्रभारी पवन शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह एवं शहजाद पूनावाला सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बनाए गए चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद को बनाया गया है। राजन तिवारी, वीरेन्द्र सचदेवा, डॉ अनिता आर्या, श्रीमती विशाखा शैलानी और आतीफ रशीद को समिति का सदस्य बनाया गया है। निगम चुनाव समिति को लेकर बनाए गए विभिन्न समितियों में कॉल सेंटर के संयोजक हर्ष मल्होत्रा, चुनाव कार्यालय के संयोजक महेन्द्र गुप्ता, स्वागत कक्ष के संयोजक मूलचंद चावला, मीडिया विभाग के संयोजक हरीश खुराना, न्यायिक मामले व चुनाव आयोग से संबंधित संयोजक नीरज गुप्ता, साहित्य निर्माण के संयोजक सुश्री आरती मेहरा, प्रचार सामग्री खरीद के संयोजक विष्णु मित्तल, प्रचार सामग्री व साहित्य वितरण के संयोजक सुन्दर चौधरी, वीडियों वैन संयोजक अशोक गोयल देवराहा, घोषणा पत्र के संयोजक सतीश उपाध्याय, सोशल मीडिया व हाईटैक अभियान के संयोजक शहजाद पूनावाला, गृह संपर्क अभियान के संयोजक दिनेश प्रताप सिंह, अतिथि प्रवास एवं व्यवस्था के संयोजक श्री पंकज कुमार जैन, चर्चा हेतु बिन्दु के संयोजक डॉ महेन्द्र नागपाल, चार्ज शीट संयोजक रामवीर सिंह बिधूड़ी, समाज सम्मेलन के संयोजक कुलजीत सिंह चहल, भाषा प्रांतीय सम्मेलन के संयोजक सतीश उपाध्याय, रचनात्मक समिति के संयोजक राजीव बब्बर, विज्ञापन एवं प्रचार विजेन्द्र गुप्ता, अन्य पार्टी के नेताओं को जोड़ने के लिए स्क्रिनिंग कमेटी विजय गोयल को बनाया गया है।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही चुनाव के लिए तैयार रहती है और साथ ही इस बार के निगम चुनाव सिर्फ हम काम के आधार पर जीतने वाले हैं। क्योंकि सीमित संसाधनों के बीच भी बेहतर काम करके दिखाया है और चुनाव प्रबंधन समिति के गठन के साथ ही अब निगम चुनाव की तैयारियों में तेजी आएगी और भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है और इस बार भी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ही हम आगे बढ़ेंगे और आगामी निगम चुनाव में दिल्ली की भ्रष्टचार में लिप्त आम आदमी पार्टी सरकार को हराने के लिए तैयार है।
 

Related Posts