YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

शिमला)  जब हिमाचल में विधानसभा चुनाव हो गया था टाई 

शिमला)  जब हिमाचल में विधानसभा चुनाव हो गया था टाई 

शिमला । हिमाचल प्रदेश में 1998 का चुनाव काफी रोचक हो गया था। तब 68 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच टाई की स्थिति हो गई। दोनों ही पार्टियों ने 31-31 सीटों पर जीत हासिल की। मतलब दोनों को ही बहुमत हासिल नहीं हो पाया था। बहुमत के लिए 35 सीटों की जरूरत थी। हालांकि, तब भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। भाजपा ने हिमाचल विकास कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया। हिमाचल विकास कांग्रेस के पांच विधायकों के बल पर प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बन गए। हिमाचल प्रदेश में भाजपा पहली बार 1982 में चुनाव लड़ी थी। तब पार्टी के 29 विधायक चुने गए थे। इससे पहले 1967 और 1972 में भारतीय जनसंघ, जबकि 1977 में जनता पार्टी ने कांग्रेस को टक्कर दी थी। 
 

Related Posts